{"_id":"1b577932ed7a9170b7691785957774a5","slug":"five-company-pac-hold-security-in-garh-mela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ मेले आई पांच कंपनी पीएसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ मेले आई पांच कंपनी पीएसी
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 15 Nov 2015 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा पर गढ़ में लगने वाले गंगा मेले के लिए पुलिस और पीएसी के जवानों का पहुंचना शुरू हो गया है। 16 नवंबर को मंडलायुक्त मेले का उद्घाटन करेंगे।
मेला स्थल पर अस्थाई थाने बनने का काम भी शुरू हो गया है।
गढ़ में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले में उत्तरप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तरांचल, दिल्ली आदि राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।
मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय से जिले को पांच कंपनी पीएसी, 23 सीओ, 55 एसएचओ, 430 उपनिरीक्षक, 350 हेडकांस्टेबिल, 1580 कांस्टेबिल, दो कंपनी एनडीआरएफ की टीम मेले के लिए आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन
मेले में महिला थाने समेत 21 अस्थाई थाने बनेंगे। जिसमें से 10 अस्थाई थाने रूट मार्ग पर और 11 विभिन्न सेक्टरों में बनाए जाएंगे। थानों पर पुलिस बल की तैनाती भी जल्द की जाएगी।
मेला सेल के प्रभारी निरीक्षक वीके शर्मा ने बताया कि पांच कंपनी पीएसी मेला स्थल पर पहुंच चुकी है। विभिन्न जिलों से आने वाला पुलिस बल आना शुरू हो गया है।
उधर, मंडलायुक्त आलोक सिन्हा 16 नवंबर की दोपहर को तीन बजे पहुंचकर मेले का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन में मात्र एक दिन बचने के कारण अफसरों ने तैयारी तेजी से शुरू कर दी है।