फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   five arrest on fighting

Hapur News: जमीन के विवाद में मां-बेटे समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 18 May 2024 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 18 May 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
five arrest on fighting
गढ़मुक्तेश्वर। कोथला खादर के जंगल में जमीन के विवाद में हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने मां बेटे समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने संबंधित न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि गाजियाबाद के पटेल नगर निवासी नवनीत अग्रवाल ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसने बताया कि कोथला खादर क्षेत्र में उसका एक कृषि फार्म है, जिसमें से कुछ भूमि उसने संदीप खन्ना को दी हुई है। शुक्रवार को दौताई निवासी इंतजार, इजहार, नाजिम, शहादत अली, साजिद, आसिवा समेत एक दर्जन से अधिक लोग वहां पहुंच गए। जिन्होंने लाठी, कुदाल, फरसे समेत समेत अन्य हथियारों से वहां काम कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। वहीं फायरिंग भी की। वहीं उसे और संदीप खन्ना को भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। शुक्रवार की रात को पुलिस ने घटना में लिप्त शहादत अली, इंतजार, इजहार, नाजिम और उसकी मां आसिवा निवासी दौताई को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों न्यायालय में पेश कर दिया। सीओ ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed