फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   First full withdrawal form, found at the cash.

आठ दिन पहले भरा विड्रॉल फार्म, कैश मिला कल

Fri, 16 Dec 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 16 Dec 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
First full withdrawal form, found at the cash.
बैंक ग्राहक - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी के 38 दिन बाद भी शहर और देहात में कैश को लेकर मारामारी मची हुई है। स्थिति यह है कि देहात के बैंकों में आठ दिन पहले भरकर जमा किए गए विड्रॉल फार्म से अब कैश मिल रहा है, जिससे किसानों में जबरदस्त रोष व्याप्त है।

विज्ञापन


वहीं, शहर में बैंक खुलते ही लोग लाइन में लगे गए। एक या दो एटीएम को छोड़कर कहीं और कैश नहीं मिला, जिससे लोग परेशान रहे। कुचेसर रोड निवासी धर्मपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने चौपला रोड स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में आठ दिसंबर को दो हजार रुपये निकालने के लिए विड्रॉल फार्म भरा था,
विज्ञापन


जिसे बैंक ने जमा कर लिया। पिछले कई दिन से चक्कर काटने के बाद शुक्रवार को बैंक से दो हजार रुपये मिले। यह स्थिति सभी लोगों के साथ है। किसान रामआसरे, बिजेपाल ने बताया कि इस स्थिति से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान के पास घर चलाने के लिए भी पैसे नहीं हैं। उधर, बैंक प्रबंधक गजेंद्र सिंह का कहना है कि चेस्ट से कभी कभार कैश मिलता है। शुक्रवार को भी दो लाख रुपये ही मिले। ऐसे में भुगतान में कई कई दिन लग जाते हैं।

वहीं, शुक्रवार को भी जिले के अधिकांश बैंकों में कैश नहीं पहुंच सका। मुख्य बैंक भी दो ही घंटे में जवाब दे गए। एटीएम सुविधा भी बदहाल है, अधिकांश एटीएम शोपीस बने हुए हैं। गढ़ में भी दोपहर तक बैंकों में कैश खत्म हो गया, जिससे लोग को परेशानी का सामना करना पड़ा।

झड़ीना की सिंडिकेट बैंक शाखा में लगातार चौथे दिन भी कनेक्टिविटी ठप रहने से कैश नहीं बंट पाया। लोगों ने हंगामा करते हुए बैंक कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्वतंत्र लेखक मंच के राष्ट्रीय सचिव सुबोध त्यागी का कहना है कि झड़ीना शाखा से क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के हजारों परिवार जुड़े हैं,

जिन्हें कैश न मिलने से घरेलू खर्च चलाना भी चुनौती बनी हुई है। उधर, बैंक ऑफ बड़ौदा पिलखुवा के शाखा प्रबंधक गजेंद्र सिंह ने बताया कि बैंकों में रुपये जमा करने और निकालने की पूरी व्यवस्था है। भीड़ से निपटने के लिए अतिरिक्त काउंटर लगाकर ग्राहकों को कैश बांटा जाता है।


एलडीएम एपी चतुर्वेदी ने बताया कि बैंको को पर्याप्त कैश नहीं मिल पा रहा है। इस कारण यह समस्या बन रही है, जितना कैश मिल रहा है, ग्राहकों को उपलब्ध करा दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed