{"_id":"58cffe8e4f1c1b2f4a1a206b","slug":"fire-in-the-food-corner","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिसाव से फूड कार्नर में लगी आग, टला हादसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस रिसाव से फूड कार्नर में लगी आग, टला हादसा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 20 Mar 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
फूड कार्नर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोतवाली क्षेत्र में रेलवे रोड पर एक फूड कार्नर में गैस रिसाव होने से आग लग गई। आग लगते ही वहां कार्य कर रहे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड वहां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रेलवे रोड पर एक फूड कार्नर है। सोमवार दोपहर दुकान की छत पर बनी रसोई में कर्मचारियों द्वारा खाना बनाया जा रहा था। तभी सिलेंडर से गैस रिसाव हो गया। जिससे फूड कार्नर में आग लग गई।
विज्ञापन
आग लगने पर वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। साथ ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। एक सप्ताह पूर्व भी कार्नर में आग लगी थी, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि गैस रिसाव होने से आग लगी थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।