{"_id":"6939a55a40549510eb0adb73","slug":"fire-in-mobile-shop-hapur-news-c-135-1-hpr1001-134003-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मोबाइल फोन की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मोबाइल फोन की दुकान में लगी आग
Wed, 10 Dec 2025 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 10 Dec 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। कस्बा धौलाना बस स्टैंड के पास मंगलवार देर रात मोबाइल फोन की दुकान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि दुकान में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। तेज लपटें उठती देख लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
देर रात आसपास के लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दुकान के मालिक मोहसिन को दी। जैसे ही उन्होंने शटर खोला, अंदर धधकती आग का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में मोबाइल फोन, एलसीडी, चार्जर, स्पेयर पार्ट्स, काउंटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग इतनी अधिक थी कि उस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। टीम की तत्परता से आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।