फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fire in lpg van

Hapur News: मुदाफरा गांव में वैन में लगी आग

Sun, 08 Jun 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 08 Jun 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
fire in lpg van
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के मुदाफरा में रविवार की देर शाम आबादी के बीच एलपीजी गैस की वैन में अवैध रिफिलिंग के दौरान आग लग गई। आग लगने से वैन धूं-धूं करके जलने लगी, इससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मुदाफरा निवासी व्यक्ति रविवार की देर शाम को अपनी वैन में अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडर से रिफिलिंग कर रहा था । इस दौरान वैन में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों को गैस सिलिंडर फटने का डर सताने लगा और कोई आसपास नहीं पहुंचा। जानकारी मिलने पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा रही है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed