फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fire in a store

Hapur News: गढ़ रोड पर पटाखों की चिंगारी से स्टोर में लगी आग

Fri, 24 Oct 2025 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 24 Oct 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
fire in a store
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड पर दयाल रिजेंसी के पास स्टोर में पटाखों की चिंगारी के कारण भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से स्टोर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली निवासी रंजीत कुमार का गढ़ रोड पर दयाल रिजेंसी के पास 99 रुपये सामान के नाम से स्टोर है। इसमें काफी मात्रा में घरेलू सामान रखा हुआ था। बृहस्पतिवार की रात पटाखों की चिंगारी से स्टोर में रखे सामान में आग लग गई। स्टोर से धुंआ निकलता देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने स्टोर स्वामी व दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा दमकल की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से स्टोर में रखा लाखों रुपये कीमत का प्लास्टिक व परचून का सामान जलकर राख हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि स्टोर में आग लगने के कारणों की जानकारी की जा रही है। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed