फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fire car in Ganga Bridge.

फर्राटा भर रही कार गंगा पुल में आग का गोला बनी

Thu, 25 May 2017 09:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 25 May 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
Fire car in Ganga Bridge.
आग का गोला बनी कार - फोटो : अमर उजाला

फर्राटा भर रही कार के गंगा पुल में आग का गोला बनने की घटना कहीं किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं थी? क्योंकि कार का ड्राइवर आखिर क्यों भीड़ में छिपकर भाग निकला।

विज्ञापन


मुरादाबाद की तरफ जा रही होंडा सिटी कार फर्राटा भरती हुई बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे ब्रजघाट गंगा पुल में पहुंची, तो वह आग का गोला बन गई। इस दौरान वट अमावस्या के उपलक्ष्य में गंगानगरी में लाखों की भीड़ जुटी हुई थी,
विज्ञापन


जबकि गंगा पुल से होकर बड़ी तादाद में भक्तों का आवागमन हो रहा था। आग लगने के दौरान कार में ड्राइवर के सिवा कोई भी सवार नहीं था, लेकिन वह भी आग बुझाने की कवायद करने अथवा राहगीरों से कोई मदद मांगने की बजाए भीड़ में छिपकर वहां से लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे तो पुलिस ने दमकल गाड़ी भी मौके पर बुला ली थी, लेकिन इससे पहले ही लग्जरी कार धू-धूकर राख हो चुकी थी। कार में आग लगती देख गंगा भक्तों समेत गंगा पुल से होकर आने जाने वालों के होश फाख्ता हो गए,

जबकि दोनों साइडों में वाहनों की लंबी कतार लगने से अति व्यस्तम नेशनल हाईवे पर भीषण जाम भी लग गया। जिसमें फंसकर हजारों महिला, बच्चे, बजुर्ग और रोगियों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ीं।

कुल मिलाकर कार में आग लगना सामान्य बात है, लेकिन जिस तरह कार का ड्राइवर भीड़ में छिपकर फरार हुआ है। वह कोई सामान्य बात न होकर एक गंभीर मुद्दा है, जिसमें कोई गहरी साजिश होने से भी इंकार करना फिलहाल नामुमकिन है।


इंस्पेक्टर समरजीत सिंह और चौकी इंचार्ज सतेंद्र कुमार का कहना है कि आग लगने से कार के नंबर भी पढ़ने में नहीं आ रहे हैं, लेकिन फिर भी जांच पड़ताल कराने के साथ ही घटना के दौरान फरार हुए ड्राइवर की सुरागरसी कराई जा रही है। जिसके पकड़ में आने के बाद ही असल हकीकत का खुलासा होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed