{"_id":"66b25e38e25ccd710e022086","slug":"fir-on-13-people-hapur-news-c-306-1-gha1001-108621-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जमीन के विवाद में देशवीर की हत्या का आरोप, 13 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जमीन के विवाद में देशवीर की हत्या का आरोप, 13 पर मुकदमा दर्ज
Tue, 06 Aug 2024 11:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। गांव जमालपुर में रिश्तेदारी में आए युवक की संदिग्ध मौत के मामले में भाई ने 13 लोगों के खिलाफ भूमि विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा के पलवल क्षेत्र के गांव सिहोल निवासी इंद्रजीत सिंह ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसकी और उसके भाई देशवीर की शादी गांव पृथला निवासी दो बहनों से हुई थी। लेकिन शादी के बाद उनकी पत्नियों ने दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। जिन्होंने समझौते में उनकी कृषि भूमि मांगी। उसके भाई दलवीर ने अपने हिस्से की कृषि भूमि गांव की ही कौशल के नाम दान कर दी थी, जिसमें यह तय हुआ कि केस समाप्त होने के बाद वह जमीन वापस लौटा देगी। कुछ समय पहले मुकदमे का फैसला हो गया, जिसके बाद उसने कौशल से अपनी जमीन वापस मांगी, तो आरोपी पक्ष ने इन्कार कर दिया। जिसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ। इसी रंजिश को लेकर कौशल ने अपने परिजन देवेंद्र, अभय, किरणपाल, संदीप, सरूप, कुमर सिंह, ऋषिपाल, राजसिंह निवासी गांव सिहोल और अर्चना, नरेंद्र, भूरी निवासी गांव जमालपुर और सेहल निवासी रिंकू के साथ मिलकर षड्यंत्र के तहत देशवीर को जमालपुर बुलाया। जहां आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। जिसे हादसा दर्शाने की कोशिश की गई है। उसके भाई के शरीर पर गंभीर चोट के निशान है।
मृतक के भाई की तहरीर पर बीएनएस की धारा 103, 61(2), 191(2), 351(2), 351(3) के तहत षड्यंत्र रचना, हत्या व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। पीयुष, सीओ