फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fir lodged on arish wife

Hapur News: आरिस की मौत के मामले में आया मोड़, पत्नी पर हत्या का आरोप

Sat, 16 Aug 2025 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 16 Aug 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
fir lodged on arish wife
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में आठ अगस्त की रात को आरिस की गोली लगने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृ़तक की मां ने पुत्रवधू पर बेटे को गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी फलक नाज ने थाने में तहरीर दी है। जिन्होंने बताया कि उनके इकलौते बेटे आरिस (32 वर्ष) का निकाह 25 अप्रैल 2025 को बिजनौर के गांव स्यौहारा निवासी रहीमा के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही पुत्रवधू उसके बेटे पर जबरन शादी करने का आरोप लगाते हुए उसका उत्पीड़न करती थी। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ, लेकिन दोनों पक्षों समेत गांव के प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। पीड़िता ने बताया कि आठ अगस्त की रात को उसके बेटे और बहु के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद रात करीब 12 बजे के आसपास कमरे से गोली चलने की आवाज आई, तो परिवार के लोगों की आंख खुल गई। वह लोग तुरंत ही कमरे में पहुंचे। जहां आरिस मृत पड़ा हुआ था। महिला का कहना है कि विवाद के कारण उनकी पुत्रवधू ने ही बेटे की गोली मारकर हत्या की है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि अब तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed