फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   FIR against BJP candidate.

भाजपा प्रत्याशी, सांसद व जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर

Fri, 20 Jan 2017 09:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 20 Jan 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
FIR against BJP candidate.
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी विजय पाल आढ़ती और सांसद सहित तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर बिना अनुमति चुनाव कार्यालय खोलने का आरोप है।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने इसे नियम विरुद्ध बताते हुए चुनाव आयोग में शिकायत की बात कही है। हापुड़ सीट से भाजपा के प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती ने शुक्रवार को गढ़ रोड स्थित गौशाला धर्मशाला में अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन


उद्घाटन करने वालों में सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी शामिल थे। शाम के समय इस मामले में एसडीएम मीनू राणा के आदेशों पर देहात थाने में बिना अनुमति कार्यालय खोलने के आरोप में प्रत्याशी विजय पाल आढ़ती, सांसद राजेंद्र अग्रवाल और
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अशोक पाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस कार्रवाई का भाजपाइयों ने विरोध किया है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने नियमानुसार एक दिन पहले ही ऑनलाइन अनुमति के लिए आवेदन कर दिया था। प्रशासन की कार्रवाई गलत है इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी।


प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती का कहना है कि उन्हें एफआईआर होने की जानकारी नहीं हैं। उन्होंने कार्यालय की अनुमति ले ली थी। एसडीएम मीनू राणा ने बताया कि कार्यालय की अनुमति नहीं थी। इसके कारण एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed