{"_id":"581cbd134f1c1bd635436cda","slug":"financial-assistance-disabled-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांग छात्र को दी आर्थिक मदद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांग छात्र को दी आर्थिक मदद
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 04 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
विकलांग छात्र को दी आर्थिक मदद
- फोटो : अमर उजाला
एसएसवी पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में अध्ययनरत विकलांग छात्र की मदद के लिए कॉलेज के शिक्षक और छात्र आगे आए हैं। शुक्रवार को छात्रों ने शिक्षकों के सहयोग से छात्र की आर्थिक मदद की।
विज्ञापन
शिवगढ़ी मोहल्ला निवासी कुलदीप दोनों हाथों से विकलांग है। वह एसएसवी पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। आर्थिक तंगी के कारण उसे पढ़ाई जारी रखने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
छात्र की परेशानी पर छात्रनेता सनी त्यागी ने प्राचार्या व शिक्षकों से सहयोग लेकर कुलदीप को 2500 रुपये की आर्थिक मदद दी। कुलदीप ने बताया कि उसके पिता दिल के मरीज हैं। उनकी बीमारी में भी काफी पैसा खर्च हो रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में वह फीस देने में भी असमर्थ है। शिक्षकों और छात्रों से मदद मिलने पर उसकी आंखें भर आईं। कुलदीप को मदद देने वालों यशु शर्मा, अंकित, अतुल गिरि, गुड्डू मित्तल, सुबोध कुमार, संदीप कुमार, शुभम, आशीष मुद्गल आदि रहे।