{"_id":"687bd1e40fbb5558910ceda1","slug":"fight-between-two-groups-hapur-news-c-306-1-gha1001-116247-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्लॉट के लिए दो पक्षों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्लॉट के लिए दो पक्षों में विवाद
Sat, 19 Jul 2025 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 19 Jul 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। आवासीय प्लॉट के स्वामित्व को लेकर शनिवार की शाम दो पक्षों के बीच तनातनी हो गई, इसका पता लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुला लिया। लेकिन, वहां भी तकरार होने पर राजस्व टीम से पैमाइश कराने को लेकर सहमति बन गई।
गढ़ में पौराणिक नक्का कुआं मंदिर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित आवासीय प्लॉट को लेकर शनिवार की शाम को भाकियू संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत गुर्जर और अधिवक्ता आदित्य शर्मा के बीच तकरार हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली में बुला लिया। पुलिस की मौजूदगी में हुई वार्ता के दौरान भी दोनों पक्षों में तकरार होने लगी। इसे देखते हुए कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार ने मौके पर मौजूद हल्का लेखपाल रोहित त्यागी से राजस्व टीम के साथ मिलकर संबंधित भूमि की पैमाइश कराने की बात कही। जिस पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने पर मामला शांत हो गया, परंतु इसके बाद भी कोतवाली से बाहर निकलते समय फिर से तकरार की नौबत आ गई।
भाकियू संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत गुर्जर का कहना है कि उन्होंने अपने संगठन का कार्यालय बनाने के लिए पांच सौ वर्गगज का प्लॉट मेरठ निवासी उर्मिला देवी से खरीदा है, लेकिन कुछ लोग अवैध रूप में प्लाट पर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से जुड़े अधिवक्ता आदित्य शर्मा का कहना है कि उसकी कृषि भूमि मौके पर कम है, इसलिए प्लॉट पर कोई भी निर्माण कराने से पहले उसका रकबा पूरा कराया जाए। कोतवाली पुलिस कहना है कि पैमाइश कराए जाने के प्रस्ताव को दोनों पक्षों द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।