फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fight between two groups

Hapur News: पशु दौड़ में हार-जीत को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Sat, 09 Nov 2024 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 09 Nov 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
fight between two groups
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं के दो पक्षों के बीच पशु दौड़ पर लगी शर्त को लेकर शनिवार की तड़के कहासुनी होने के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें सिर में डंडा लगने से एक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार मेरठ कराया जा रहा है। वहीं संघर्ष के दौरान हवाई फायरिंग की भी चर्चा है।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं के दो पक्ष कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल पर तंबू लगाकर पड़ाव डालने के लिए आ रहे थे। जिनके बीच मेरठ मेडिकल से लेकर गढ़ चौपला तक के लिए भैंसा दौड़ की शर्त लग गई। दोनों ही पक्ष के लोगों ने अपने-अपने भैंसे दौड़ा दिए, जो शनिवार की तड़के गढ़ में शहीद और आंबेडकर पार्क पर पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों के युवकों के बीच कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चल गए। जिसमें एक श्रद्धालु के सिर में डंडा लगा, तो वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। जिसे देखकर कर भगदड़ मच गई। तुरंत ही घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर दशा को देखकर चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहीं लोगों मे चर्चा है कि श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को आतंकित करने के लिए हवाई फायरिंग भी की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मेले के मद्देनजर सभी मार्गों और चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं, विवाद और फायरिंग की कोई जानकारी पुलिस को नहीं है। यदि झगड़े में कोई व्यक्ति घायल हुआ है, तो मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed