{"_id":"64b96340f889193d48054336","slug":"fight-between-two-family-hapur-news-c-135-1-hpr1001-1268-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जमीन के विवाद में चले लाठी डंडे, फायरिंग में एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जमीन के विवाद में चले लाठी डंडे, फायरिंग में एक घायल
Thu, 20 Jul 2023 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 20 Jul 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर में जमीन के विवाद में बृहस्पतिवार को दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चली और पथराव भी हुआ। इस दौरान फायरिंग भी हुई, जिसमें छर्रा लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। संघर्ष में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
गांव कनिया कल्याणपुर निवासी आनंद प्रकाश त्यागी के तीन पुत्र रामनिवास, परमानंद और बृजनंदन में विवाद चल रहा है। रामनिवास और परमानंद में बुधवार को एक बार फिर विवाद हो गया। आरोप है कि जमीन पर कब्जे के उद्देश्य से रामनिवास ने अपने पिता आनंद स्वरूप को कहीं गायब कर दिया है। काफी समय से दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है। बृहस्पतिवार को आनंद स्वरूप की पत्नी शकुंतला अपने परिजनों के साथ एसपी से शिकायत करने गई थी। इसी बात को लेकर विवाद हो गया, जैसे ही वह वापस लौटी तो रामनिवास अपने पुत्र सुनील के साथ उसके घर पहुंच गया और महिला की पिटाई कर दी। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से एक हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग में परमानंद छर्रे लगने से घायल हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। संघर्ष में मोहित, सुनील व रामनिवास भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौके से दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।