{"_id":"57d2d5694f1c1bbc6131740d","slug":"fever-broken-by-the-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित बुजुर्ग ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पीड़ित बुजुर्ग ने तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 09 Sep 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
मच्छर
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से पीड़ित चल रहे बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। क्षेत्र में बुखार से मौत होने का सिलसिला थमने की बजाए तेज होने से लोगों में दहशत है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा मे 60 वर्षीय बाबूसिंह प्रजापति को तीन दिन पहले बुखार आया था,
विज्ञापन
जिसने इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात में दम तोड़ दिया। पत्नी सुमंतरा और बेटों बिजेंद्र तथा सुनील का कहना है कि सबसे पहले स्थानीय चिकित्सक से दवा दिलाई गई थी, परंतु जब कोई भी आराम नहीं मिल पाया तो डेहरा कुटी के चिकित्सक से दवा दिलाई गई।
विज्ञापन
जिससे काफी आराम मिला, परंतु रात होते ही अचानक तबियत बिगड़ गई और चिकित्सक के पास ले जाने से पहले ही मरीज की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत होने से बरसात के इस सीजन में बुखार से मरने वालों की तादाद बढ़कर 33 हो गई है,
विज्ञापन
जबकि बुखार की गिरफ्त में फंसे महिला-बच्चों समेत मरीजों का आंकड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़कर हजारों में पहुंच गया है। गढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में इलाज न होने से बुजुर्ग की मौत के विषय में कोई भी सूचना नहीं मिल पाई है
हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में कैंप लगाकर नियमित तौर पर मरीजों की जांच और दवाईयों का वितरण कर रही है।