{"_id":"570525694f1c1b9055c811c7","slug":"fci-employee-theft-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई कर्मचारी के मकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफसीआई कर्मचारी के मकान में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 06 Apr 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लज्जापुरी में रह रहे एफसीआई में तैनात एक कर्मचारी के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल साफ कर दिया। वारदात के वक्त कर्मचारी अपनी बीमार सास को देखने अस्पताल गया था। वह बुधवार सुबह जब लौट तो चोरी का पता लगा।
विज्ञापन
मोहल्ला लज्जापुरी निवासी धर्मवीर एफसीआई में कर्मचारी है। वह मंगलवार रात अपने परिवार के साथ बीमार सास को देखने नगर के एक अस्पताल गया था। रात को अस्पताल में रुकने के कारण मकान पर ताला पड़ा था।
विज्ञापन
सुबह जब धर्मवीर घर पहुंचा तो वहां सारा सामान तितर-बितर था। घर का ताला भी टूटा हुआ था। चोरी होने की जानकारी होते ही धर्मवीर ने बताया कि चोर मकान से करीब 40 हजार रुपये और करीब डेढ़ लाख कीमत के सोनू-चांदी के आभूषण ले गए हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ उपनिरिक्षक विजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।