{"_id":"6507334924745117430ffc64","slug":"fault-in-rampura-sub-station-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3062-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 14 घंटे बंद रहा रमपुरा बिजलीघर, आठ गांवों में रहा संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 14 घंटे बंद रहा रमपुरा बिजलीघर, आठ गांवों में रहा संकट
Sun, 17 Sep 2023 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से निजात दिलाई हैं, वहीं अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट होने से परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के कारण फाल्ट होने से रमपुरा बिजलीघर करीब 14 घंटे तक बंद रहा, इस दौरान आठ गांवों में सप्लाई बाधित हो गई। डेढ़ महीने पहले भी यह बिजलीघर इसी तरह बंद रहा। लोगों को जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी हुई, अव्यवस्था से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
रमपुरा बिजलीघर से बनखंडा, रमपुरा, उदयपुर, हाजीपुर, नली हुसैनपुर, दयानतपुर, सेना, मुरादपुर को सप्लाई दी जाती है। रविवार सुबह तीन बजे बिजलीघर ठप हो गया। लाइन की पेट्रोलिंग की गई, लेकिन देर रात तक भी फाल्ट नहीं मिला।
सुबह पेट्रोलिंग के दौरान बिजलीघर और हरनाथपुर कोटा को जाने वाली अंडरग्राउंड 33 केवी की केबल बॉक्स बाबूगढ़ छावनी के पास बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। दोपहर तक टीम इसे दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति सुचारू करने में लगी रही। करीब साढ़े पांच बजे बिजलीघर चालू हो सका। भीषण गर्मी में 14 घंटे तक सप्लाई नहीं मिलने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
ग्रामीण सुशील शर्मा ने बताया कि आए दिन पूरा बिजलीघर फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। अगस्त माह में भी इस प्रकार की समस्या के कारण पूरा दिन बिजली किल्लत से जूझना पड़ा था। गढ़ डिवीजन के अधिशासी अभियंता आनंद गौतम ने बताया कि बाबूगड़ छावनी के पास बारिश के कारण अंडरग्राउंड केबिल फाल्ट होने से बिजलीघर ठप हो गया था। लाइन ठीक कराकर, बिजलीघर चालू करा दिया गया है। प्रभावित इलाकों की सप्लाई भी बहाल हो गई है।