{"_id":"58c807414f1c1b6a3732a7d7","slug":"fauji-brothers-incitement-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":" होली पर फौजी भाइयों ने गांव में मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर फौजी भाइयों ने गांव में मचाया उत्पात
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 14 Mar 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
फौजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के मुदाफरा गांव में होली के दिन सेना में कार्यरत तीन भाइयों ने जमकर उत्पात मचाया। तीनों भाइयों ने अपने चाचा और ताऊ के परिवार के लोगों को जमकर पीटा। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा सूचना देने के बाद भी घंटों तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
हालांकि, मामला पारिवारिक होने के कारण बाद में समझौता हो गया। जानकारी के अनुसार मुदाफरा गांव में तीन सगे भाई सेना में हैं। तीनों छुट्टी पर घर आए हुए हैं। होली पर तीनों भाइयों की अपने ताऊ व चाचा के परिवारों से विवाद हो गया।
विज्ञापन
इस पर तीनों ने परिजनों के साथ घंटों मारपीट की। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने फोन कर पुलिस को दी। लेकिन घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। कई बार सूचना के बाद पुलिस गांव में पहुंची। तब तक तीनों भाई भाग गए।
विज्ञापन
मामला परिवार के बीच होने के कारण बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। वहीं, एसओ यतेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। परिवार का मामला होने के कारण पीड़ित ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।