फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Father killed, son injured in high-speed bike collision

Hapur News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Father killed, son injured in high-speed bike collision
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे समेत अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनपद साहिबाबाद क्षेत्र के शहीद नगर निवासी हारिस ने तहरीर में बताया कि सोमवार को वह अपने पिता मोहम्मद मूसा और बड़े भाई आसिफ के साथ बाइक से शादी में शामिल होने हापुड़ आ रहा था। आगे चल रही बाइक को उसके पिता चला रहे थे, जबकि हारिस अपनी अलग बाइक से पत्नी के साथ पीछे चल रहा था।
विज्ञापन


पिलखुवा टोल पार करने के बाद जैसे ही वे हापुड़ जाने वाले फ्लाईओवर पर चढ़े, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने पहले हारिस की बाइक को टक्कर मारी और फिर आगे चल रही उसके पिता की बाइक में लापरवाही से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मोहम्मद मूसा को गंभीर चोटें आईं और आसिफ भी घायल हो गया। वहीं पीछे चल रहे हारिस और उसकी पत्नी को भी मामूली चोटें आईं। घायलों को तुरंत सरस्वती अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में मोहम्मद मूसा को जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर किया गया। वहां अगले दिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed