फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Father beaten.

दामाद ने ससुर को पहले घर पर पीटा फिर चौकी में की धुनाई

Sat, 23 Jul 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 23 Jul 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
Father beaten.
ससुर को पहले घर पर पीटा फिर चौकी में की धुनाई - फोटो : अमर उजाला

युवक ने अपने ससुर को काल करके घर पर बुलाया और फिर भाईयों के साथ मिलकर उसकी डंडों से पीटा। केवल इतना ही नहीं, पुलिस के ले जाने के बाद चौकी में भी उसकी धुनाई की गई। पुलिस ने आरोपी दामाद को हिरासत में ले लिया है और घायल ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


सर्राफ को बेटी के याद करने की झूठी काल करके बुलाया गया था। जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ छावनी निवासी प्रापर्टी डीलर और सर्राफ अनिल वर्मा ने अपनी पुत्री सीमा वर्मा की शादी करीब ढाई साल पूर्व बराही मोहल्ला निवासी एक युवक से की थी।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम अनिल के पास ससुराल से एक फोन कॉल आई कि उनकी पुत्री उन्हें याद कर रही है। इस पर वह हापुड़ आ गया। वहां बेटी के ससुरालियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। उसके सिर में ठोस वस्तु लगने से वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को गढ़ गेट चौकी पर ले आई। पीड़ित अनिल कुमार का आरोप है कि बेटी के ससुरालियों ने उसको चौकी में भी पीटा। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे नगर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।


पीड़ित का कहना है कि उसके ससुरालियों ने पहले उसकी पुत्री के साथ मारपीट की थी। जब वह पुत्री से मिलने गया तो उसे भी बेरहमी से मारा। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed