{"_id":"585e85624f1c1b3e4de3ad8e","slug":"farmers-struggled-financial-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे साल मंदे की मार से जूझते रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे साल मंदे की मार से जूझते रहे किसान
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 24 Dec 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की दुर्दशा पर यूं तो पूरे साल राजनैतिक रोटियां सिकती रहीं। लेकिन मंदे की मार से त्रस्त किसान के उत्थान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। किसानों को फसलों से लागत निकाल पाना भी मुश्किल रहा।
विज्ञापन
गन्ने का भुगतान समय पर नहीं मिलने से बच्चों की स्कूल फीस भी नहीं भर सके। पूरे साल अन्नदाता खाली जेब सरकार को कोसता रहा। वहीं नोटबंदी से किसानों की कमर टूट गई है।
विज्ञापन
किसान को देश की रीढ़ कहा जाता है।
सरकार की गलत नीतियों से अन्नदाता आर्थिक संकट झेल रहा है। किसानों को न तो उपज का लाभकारी मूल्य मिल रहा है और न ही गन्ने का बकाया। नोटबंदी ने तो किसानों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
फसल बुवाई के लिए बैंकों से पर्याप्त रुपया नहीं मिलने के कारण गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है। वहीं, किसान अपने बच्चों की शादी और स्कूल की फीस भी नहीं भर पा रहे हैं। उधर, शासन प्रशासन की अनदेखी से गन्ना किसानों को बीते वर्ष का भी बकाया भुगतान नहीं मिल सका है।