{"_id":"36e16f63a1ec0cc2eecc0c67a9a97bad","slug":"farmers-in-the-state-s-worse-naresh-tikait-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में किसानों की हालत बदतर : नरेश टिकैत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में किसानों की हालत बदतर : नरेश टिकैत
अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में किसानों की हालत बदतर है। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को एजेंडा बनाकर राजनीतिक रोटियां सेकने में लगी हैं। रालोद सुप्रीमो अजित सिंह की हार से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। क्योंकि संसद में उनके अलावा कोई नेता किसानों की आवाज नहीं उठा रहा है।
ये बात भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कही। नरेश टिकैत शुक्रवार को गांव नली हुसैनपुर स्थित रालोद युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप के आवास पर आए थे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आईं लेकिन अब दोनों सरकारों का रवैया बदल चुका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी दौरों पर करोड़ों रुपये खर्च रहे हैं। यहां किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है। किसान 25 फीसदी गन्ना मिलों पर डाल चुके हैं। लेकिन अभी तक गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि भाकियू, रालोद हमेशा किसानों के हित में कार्य करती हैं।
विज्ञापन
रालोद युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने कहा कि रालोद किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रही है। किसानों के शोषण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर नरेंद्र सिंह चेयरमैन, प्रमोद प्रधान, मनोज प्रधान, मायाराम सिंह, समीर चौधरी, योगेंद्र प्रधान, कुशल प्रताप, जसवंत त्यागी मौजूद रहे।