{"_id":"583310b84f1c1bb504b3a375","slug":"farmers-have-to-wander-for-manure","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को खाद, बीज के लिए नहीं भटकना पडेगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को खाद, बीज के लिए नहीं भटकना पडेगा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 21 Nov 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
सफल शक्ति ग्राहक सेवा केंद्र खुला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद, बीज समेत अन्य कृषि संबंधित सामान खरीदने के लिए अब किसानों को भटकना नहीं पडे़गा। प्रदेश सरकार के मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान ने सफल शक्ति ग्राहक सेवा केंद्र का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
ब्रजघाट में पलवाड़ा रोड पर सोमवार को सफल शक्ति एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के ग्राहक सेवा केंद्र का प्रदेश सरकार के मनोरंजर कर मंत्री मदन चौहान ने फीता काटकर किया। इस मौके पर कंपनी के चेयरमैन और पूर्व आईएएस प्रभात कुमार त्रिपाठी,
विज्ञापन
सीईओ शशिकांत श्रीवास्तव, जीएम शकील अहमद ने स्मृति चिन्ह देकर मदन चौहान को सम्मानित किया। डिस्ट्रीब्यूटर लोकेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी किसान को खाद, बीज समेत अन्य सामग्रियों के लिए परेशान नहीं होना पडे़गा।
विज्ञापन
यदि किसान चाहेंगे तो उनके घर तक सभी सामान की नि:शुल्क डिलीवरी दी जाएगी। मदन चौहान ने कहा कि यदि किसान खुशहाल होगा, तो देश भी खुशहाल होगा।
इस मौके पर राकेश चौहान, रूपेश पंड़ित, अमृत सिंह चौहान, फारूख प्रधान, राहुल राणा, सुनील राणा, रणधीर प्रधान, राजकुमार पधान, राजू, सचिन, सौरभ, रिंकू समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।