{"_id":"6af6015205c1bec9330a41f7","slug":"farmers-enraged-over-broken-weighing-scale-hapur-news-c-135-1-hpr1001-151920-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कांटा टूटने पर भड़के किसान, तीन घंटे तक गन्ना समिति सचिव को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कांटा टूटने पर भड़के किसान, तीन घंटे तक गन्ना समिति सचिव को बनाया बंधक
विज्ञापन
धौलाना में बने गन्ना तौल केंद्र पर ज्ञापन देते किसान। संवाद
धौलाना। क्षेत्र के अगवानपुर गन्ना मिल की ओर से धौलाना में स्थापित किए गए छोटे तौल केंद्र पर मंगलवार को गन्ने की तौल शुरू होते ही कांटा टूट गया। इससे किसानों में आक्रोश फैल गया। नाराज किसानों ने छोटे तौल केंद्र के स्थान पर बड़े तौल केंद्र की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और गन्ना समिति धौलाना के सचिव नवीन कुमार व बड़ा बाबू परमवीर सिंह, उत्तम सिंह को करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा।
किसानों का कहना था कि धौलाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान गन्ने की खेती करते हैं। ऐसे में छोटा तौल केंद्र किसानों की जरूरतों के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। तौल शुरू होते ही कांटा टूटने से किसानों की परेशानी बढ़ गई। किसानों ने मौके पर ही बड़े तौल केंद्र की व्यवस्था कराने की मांग उठाई। मामले की सूचना पर डीसीओ हापुड़ और मिल से संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने किसानों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने गन्ना समिति के सचिव को छोड़ दिया। सचिव ने ऐसी समस्या दोबारा न आने का आश्वासन दिया है। हालांकि किसानों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर धौलाना में बड़ा तौल केंद्र स्थापित नहीं किया गया तो वे अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरे गन्ने को सड़क पर ही खाली कर देंगे।
विज्ञापन
किसानों ने तौल केंद्र की समस्या के साथ-साथ रास्ते की बदहाल स्थिति पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि रास्ते में जलभराव के कारण गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कीचड़ में फंस रही हैं। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन और गन्ना विभाग से जल्द बड़े तौल केंद्र की व्यवस्था कराने तथा रास्ते से जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की।
प्रदर्शन में शिवकुमार सिंह राणा, मुकुट शर्मा, दिनेश शर्मा, हीरा शर्मा, बबलू राणा, टिंकू राणा, कुमारपाल सोम, राजपाल राणा, जगमोहन सिसोदिया, गौरव राणा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।