फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   farmer protest in dhaulana

Hapur News: सब्र का टूटा बांध, कंपनी में घुसे किसान

Sun, 17 Sep 2023 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 17 Sep 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
farmer protest in dhaulana
धौलाना। रविवार को मून बेवरेज कंपनी के गेट पर महापंचायत के दौरान किसानों के सब्र का बांध टूट गया। कंपनी द्वारा जबरन कब्जा कर घेरी गई जमीन पर किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने पुलिस बल के विरोध के बावजूद अपना बोर्ड लगा दिया। पंचायत के समापन पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक ने किसान रविंद्र सिंह के खेत में बोर्ड लगाकर प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 23 सितंबर तक खेत तक जाने के लिए किसान को रास्ता नहीं दिया गया तो किसान खुद रास्ता बनाना जानता है। सूचना पर पहुंचे एसडीएम धौलाना संतोष उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी पिलखुवा वरुण कुमार मिश्रा, तहसीलदार प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन से उनकी नोकझोंक भी हुई। किसानों के बीच धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम संतोष उपाध्याय ने बताया कि अनुशासित होकर जिस तरह किसानों ने एक सप्ताह से निरंतर धरना प्रदर्शन किया है वह प्रशासन के संज्ञान में है, आगामी 23 सितंबर तक किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान संगठन ने अपनी सात सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ललित राणा, प्रदेश महासचिव ब्रह्म सिंह राणा, मेरठ मंडल प्रवक्ता रामौतार सिंह सिसौदिया, जिला अध्यक्ष महेश तोमर, युवा जिला अध्यक्ष आशु तोमर, मंडल उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह तहसील अध्यक्ष मनोज शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र चौहान जिला संरक्षक मास्टर गद्दी पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रेमपाल तोमर, देवेंद्र तोमर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed