{"_id":"698a10b5c856f17f4f03c1ac","slug":"farmer-protest-in-collectorate-hapur-news-c-135-1-hpr1005-136899-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ढ़ाई करोड़ का भुगतान न होने पर आलू किसानों ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ढ़ाई करोड़ का भुगतान न होने पर आलू किसानों ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना
Mon, 09 Feb 2026 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। जिले के 126 आलू किसानों का बेंगलुरु की कंपनी पर करीब ढ़ाई करोड़ रुपये बकाया है। इस मामले में सोमवार को किसानों ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान डीएम अभिषेक पांडेय ने किसानों से वार्ता की और जल्द भुगतान का आश्वासन दिया। बताया कि मामले में जिले से पुलिस टीम बेंगलुरु पहुंची है। टीम ने कंपनी के एक अधिकारी को हिरासत में लिया है, जबकि विदेश में बैठे अन्य मालिकों को नोटिस भेजे गए हैं। किसानों ने आश्वासन के बाद 13 फरवरी तक के लिए धरना स्थगित कर दिया है।
सोमवार दोपहर भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा प्रभारी एकलव्य सिंह सहारा, यशवीर सिंह आदि के साथ प्रभावित किसान बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां किसानों ने धरना शुरू कर दिया। धरने के कुछ ही देर बाद डीएम अभिषेक पांडेय किसानों के बीच पहुंचे और पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई व भुगतान को लेकर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। किसान नदीम, समरपाल सिंह, समीर, रहमान, मेघराज, कुलदीप सिंह, मुनेष, संजय, शोकेंद्र ने कहा कि किसानों के साथ न्याय होना चाहिए। कंपनी के अधिकारी किसानों को धोखा दे रहे हैं। फर्जी पते पर कंपनी बनाकर पूरा एग्रीमेंट कर लिया गया। इस पर डीएम ने बताया कि किसानों के साथ न्याय होगा। इस मामले में शासन और कर्नाटक के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया गया है। साथ ही जिले से पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी के एक अधिकारी को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा विदेश में बैठे मुख्य मालिक के पते और अन्य को नोटिस दिए गए हैं। कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि वह आने वाले चंद दिनों में किसानों का भुगतान कर देंगे। इस पर किसानों ने 13 तारीख तक के लिए धरना स्थगित कर दिया। बाद में किसान पुलिस कार्रवाई को लेकर एसपी ज्ञानंजय सिंह से भी उनके कार्यालय में मिले।
-- -- -- -- -- -- -- --