फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   farmer protest in collectorate

Hapur News: गन्ने के दाम बढ़ाने के लिए किसानों का प्रदर्शन

Mon, 18 Nov 2024 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 18 Nov 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
farmer protest in collectorate
हापुड़। गन्ने के दामों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने गन्ने का दाम 450 रुपये प्रति क्विंटल और गन्ना भुगतान की मांग उठाई। वहीं, डीएपी किल्लत, बिजली के गलत बिल सही कराने की भी मांग की।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि जिले के किसानों को पिछले सत्र का भुगतान भी नहीं हो सका है। जबकि गन्ना उद्योग का यह स्वर्णिम दौर चल रहा है। गन्ने का भाव वर्तमान में चीनी मूल्य के आधार पर नहीं बल्कि सह उत्पादों के आधार पर किया जाना चाहिए। गन्ने से एथनॉल, चीनी, शराब, बिजली, गैस का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन


पिछले वर्षों में उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक रिकवरी वाला प्रदेश रहा है। अन्य प्रदेशों में गन्ने का मूल्य यहां से कहीं अधिक है। खेती पर लागत हर साल बढ़ रही है, लेकिन गन्ने के मूल्य में अल्प वृद्धि की जाती है। पेराई सत्र 2024-25 शुरू हो गया है। लेकिन सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित ही नहीं किया है। उर्वरक, कीटनाशी, खरपतवारनाशी, कृषि की मजदूरी में लगभग 25 फीसदी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाना आवश्यक है। इन मांगों को लेकर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में राधेलाल त्यागी, जितेंद्र नागर, मोनू त्यागी, नरेश तोमर, मनोज तोमर, सुधीर त्यागी, पंकज त्यागी, प्रदीप त्यागी, अनिल हूण, सुरेंद्र सिंह, विनोद तोमर, महेंद्र त्यागी, अमरेश त्यागी, ओमप्रकाश त्यागी, कटार सिंह, लेखपाल तोमर, लीले प्रधान, राजवीर भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed