फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   farmer fire sugarcane

Hapur News: गन्ने की होली जलाकर सिंभावली चीनी मिल का किया बहिष्कार

Sat, 23 Sep 2023 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 23 Sep 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
farmer fire sugarcane
गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू टिकैत ने शनिवार को तहसील मुख्यालय के सामने गन्ने की होली जलाकर सिंभावली चीनी मिल का बहिष्कार किया। वहीं 25 सितंबर को होने वाले चक्काजाम को लेकर अधिक से अधिक संख्या में किसानों से पहुंचने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि नया पेराई सत्र चालू होने में अधिक समय नहीं बचा है, लेकिन अभी तक भी सिंभावली चीनी मिल ने किसानों को पिछले पेराई सत्र के गन्ने का पूरा भुगतान नहीं किया है। जबकि पेराई सत्र शुरू होने पर मिल प्रबंधन ने समय से भुगतान का वादा किया था। जिसे लेकर क्षेत्र के किसानों ने सिंभावली मिल को गन्ना नहीं देने की घोषणा की। तहसील अध्यक्ष श्याम सुंदर त्यागी ने कहा कि ऊर्जा निगम के कर्मचारियों द्वारा बिजली के बिलों में धांधली जारी है। वहीं निराश्रित पशुओं से निजात भी नहीं मिल पा रही। वहीं समितियों पर किसानों को यूरिया के साथ जबरन नैनो यूरिया भी दिया जा रहा है। इन सभी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धरना 13वें दिन भी जारी है। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को हाईवे पर चक्का जाम में क्षेत्र के सभी किसान शामिल हों, तभी प्रशासन और शासन को उनकी आवाज सुनाई देगी। इस मौके पर नीलम त्यागी, ममता शर्मा, कुंवर फातिमा, कल्पना, धनवीर शास्त्री, आरिफ अली, सुदेशपाल, अशोक यादव, टिल्लू ठाकुर, प्रदीप चौधरी, मुनव्वर अली, अमजद अली, पीके वर्मा, मनोज त्यागी, किशोरी लाल, देवेंद्र चौहान, राजकुमार सैनी, विशाल अग्रवाल समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed