फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   faque information of loot

Hapur News: लूट की फर्जी सूचना देने पर युवक गिरफ्तार

Sat, 12 Aug 2023 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 12 Aug 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
faque information of loot
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के गांव बागडपुर निवासी शिवम ने 10 अगस्त की दोपहर पुलिस को उसके घर में दिनदहाड़े लूट की सूचना दी थी। जिसने अनुसार घर में घुसे बदमाशों ने उसकी भाभी को बंधक बनाकर बेड में बंद कर दिया। जिसके बाद बदमाश तीन लाख रुपये की नकदी समेत सोनू-चांदी के जेवरात लूट कर ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जिसमें प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। जांच के दौरान सख्ती से पूछताछ करने पर शिवम ने बताया कि उसकी भाभी के जेवरात घर में ही मिल गए। इसके अलावा घर में तीन लाख की नकदी न होने की बात भी स्वीकार ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि शिवम ने पारिवारिक मसले के चलते पुलिस को लूट की फर्जी सूचना दी थी। जिसके चलते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed