फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fake logo sell

Hapur News: नकली लोगों लगाकर एंप्लीफायर बेच रहे दुकानदार को पकड़ा

Tue, 07 Jan 2025 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 07 Jan 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
fake logo sell
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित हिंदुस्तान इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर छापा मारकर पुलिस ने नकली लोगों लगाकर नामचीन कंपनियों के छह एंप्लीफायर बरामद किए हैं। पुलिस ने कंपनी के अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कंपनी अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि वह एंप्लीफायर बनाने वाली स्टेंजर, ऑडियो टोन व जीफर लेब्स नामचीन कंपनी के अधिकृत जांच अधिकारी है। उन्हें लगातार नकली लोगों लगाकर उनकी कंपनियों के एंप्लीफायर बेचने की सूचनाएं मिल रही थी। सूचना के आधार पर वह पुलिस बल के साथ दुकान पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दुकानदार ने अपना नाम जसप्रीत सिंह निवासी मोहल्ला न्यू शिवपुरी बताया।
विज्ञापन


इसके बाद दुकान में मिले एंप्लीफायर के संबंध में बिल व कंपनी द्वारा अधिकृत प्रमाण पत्र मांगा गया तो दुकानदार ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कंपनी अधिकारी की तहरीर पर दुकानदार जसप्रीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed