{"_id":"65a566a8e1767ddf210934aa","slug":"fake-information-to-police-hapur-news-c-135-1-hpr1001-6847-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शराब पीकर पुलिस को दी लूट की झूठी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शराब पीकर पुलिस को दी लूट की झूठी सूचना
Mon, 15 Jan 2024 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना हाफिजपुर पुलिस को शराब पीकर दो लोगों ने दो अलग-अलग मामलों में बाइक व 50 हजार रुपये लूटने की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मामलों की जांच की। जांच के दौरान दोनों लूट की सूचनाएं झूठी निकली। इस पर थाना पुलिस ने तीन लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि रविवार की रात गांव महमूदपुर निवासी रवि ने अपनी बाइक लूटने की सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में पता चला कि रवि ने अपने साले आकाश के साथ शराब पी और अधिक नशा होने के कारण बाइक गांव में कहीं खड़ी कर भूल गए थे। बाद में पुलिस ने बाइक बरामद कर ली। इसके बाद पुलिस ने रवि व इसके साले आकाश को हिरासत में ले लिया। इनके अलावा गांव घुंघराला भट्टे के पास जवाहर नवोदय विद्यालय निर्माणाधीन है। इसमें पूरन पटेल निवासी गांव रमनपुरा जिला पन्ना मध्यप्रदेश ठेकेदार व सतवीर बिजली ठेकेदार है। रविवार की रात दोनों में बिजली न देने को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके चलते पूरन पटेल ने सतवीर के द्वारा 50 हजार रुपये लूटने की सूचना दी। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पूरन पटेल ने शराब का सेवन किया हुआ था। पुलिस ने भट्टे पर मौजूद कुछ लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। जांच के दौरान बिजली ठेकेदार सतवीर द्वारा पूरन पटेल के कहने पर बिजली नहीं दी थी। इससे आक्रोशित होकर पूरन पटेल ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना पुलिस को देना पाया गया। इससे पूर्व सतवीर यहां से जा चुका था। पुलिस ने पूरन पटेल को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में रवि, आकाश व पूरन पटेल पर शांति भंग की कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया है।