{"_id":"5745bcdc4f1c1ba63f691439","slug":"explained-the-importance-of-trees","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर बताया पेड़ों का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर बताया पेड़ों का महत्व
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 25 May 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
पेड़
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
मास क्लब हापुड़ व ऑसिस हायर सेकेंडरी स्कूल के तत्वावधान में बुधवार को बुलंदशहर रोड स्थित ईदगाह में पौधरोपण किया गया। इस दौरान 250 पौधे रोपे गए। जैन कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने रैली निकालकर पेड़ों का महत्व बताया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ शहर काजी मौहम्मद असगर ने पौधारोपण कर किया। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे पृथ्वी का श्रृंगार होते हैं। हम जितना अधिक पौधरोपण करेंगे, वातावरण उतना ही स्वच्छ होगा। बीमारी भी कम फैलेंगी और बरसात अच्छी होगी।
विज्ञापन
मास क्लब के अध्यक्ष इसरार तोमर ने कहा कि पेड़ों के कटान से वन्य जीवों की अनेक प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर हैं। बरसात का कम होना, बाढ़ आना, भूकंप आने का मुख्य कारण वृक्षों का अंधाधुंध कटान ही है।
विज्ञापन
जामिया इस्लामिया दिल्ली के सेवानिवृत्त खालिद सेफुल्ला व ऑसिस हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद रिजवान ने नागरिकों को पेड़ों के महत्व से अवगत कराया। इस दौरान ईदगाह में 250 पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में अकबर अली, डॉ.अकील मलिक, डॉ.गुल हसन, सलाहउद्दीन, मोहम्मद इस्माईल, हाजी नफीस, चौधरी जुबैर, हाजी अमीन अंसारी, मुस्तेहसन, डॉ.नजमुद्दीन, मोहम्मद रईस व मौलाना आदि मौजूद रहे।