{"_id":"58d000e34f1c1bf4431a2b63","slug":"expiry-milk-product-destroyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड इंस्पेक्टर ने नष्ट कराया एक्सपायरी मिल्क प्रोडक्ट-रिफाइंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड इंस्पेक्टर ने नष्ट कराया एक्सपायरी मिल्क प्रोडक्ट-रिफाइंड
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 20 Mar 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
नष्ट कराया एक्सपायरी मिल्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना बाजार में सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की छापामार कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। फूड इंस्पेक्टर ने टीम के साथ तीन दुकानों पर जांच के बाद एक्सपायरी डेट की रिफाइंड व मिल्क प्रोडक्ट नष्ट कराए।
विज्ञापन
तीनों दुकानों का रजिस्ट्रेशन भी नहीं मिला। हालांकि दुकानदारों को फिलहाल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। कार्रवाई के दौरान बाजार बंद जैसे हालात बने रहे। नगर की दुकानों में खराब गुणवत्ता की खाद्य सामग्री बेचे जाने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सतर्क हो गई है।
विज्ञापन
सोमवार को फूड इंस्पेक्टर मीरा सिंह टीम के साथ पुराना बाजार में पहुंची और वहां उन्होंने तीन दुकानों पर छापा मारा। तीनों दुकानदार दुकान का रजिस्ट्रेशन भी नहीं दिखा सके। खाद्य सामग्री की जांच की गई।
विज्ञापन
इसमें दुकानों पर एक्सपायरी डेट का मिल्क प्रोडक्ट और रिफाइंड पाया गया। मामले की गंभीरता पर एक्सपायरी प्रोडक्ट को नष्ट करा दिया गया। साफ सफाई पर भी उन्होंने दुकानदारों को निर्देशित किया।
हालांकि तीनों दुकानदारों को जल्द रजिस्ट्रेशन कराने व भविष्य में खराब खाद्य सामग्री न बेचने की हिदायत देकर छोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान बाजार की दुकानों के शटर डालकर कई दुकानदार गायब हो गए।
फूड इंस्पेक्टर मीरा सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दुकानदारों से दुकान का रजिस्ट्रेशन कराने और खराब खाद्य सामग्री न बेचने की हिदायत दी है। भविष्य में पकड़ में आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।