फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Excise team attack.

दबिश देने गई आबकारी टीम पर हमला

Thu, 23 Jun 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 23 Jun 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
Excise team attack.
आबकारी टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला

अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को श्यामनगर गांव में दबिश देने गई आबकारी टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे से लैस ग्रामीणों ने आबकारी विभाग की टीम की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


ग्रामीणों का तेवर देख दबिश देने पहुंची आबकारी विभाग की टीम वहां से जान बचाकर भागी। उधर, टीम ने जिस घर में दबिश दी थी, उन लोगों ने एसपी को शिकायतीपत्र देकर आबकारी टीम पर धारदार हथियार से हमलाकर कुछ लोगों को घायल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


आबकारी विभाग को बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि श्यामनगर गांव में अजयपाल के यहां अवैध शराब का धंधा हो रहा है। इस पर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर हरिओम सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अजयपाल के घर पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में मौजूद महिलाओं ने इस छापामार कार्रवाई की विरोध किया, लेकिन टीम ने अपना काम जारी रखा। इसी दौरान वहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। बताते हैं कि दबिश की कार्रवाई का ग्रामीणों ने पहले विरोध किया, पर सुनवाई न होने पर एकजुट होकर आबकारी टीम पर हमला कर दिया।

टीम की गाड़ी में तोड़फोड़ की। आक्रोशित ग्रामीणों से घिरा देख कर आबकारी टीम किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी। वहीं, अजयपाल के परिजनों का कहना है कि सुबह कुछ लोग शराब के नशे में धुत्त होकर उसकी परचून की दुकान पर पहुंचे और शराब का पौव्वा मांगा।

उन्होंने दुकान पर शराब की बिक्री नहीं होने की बात कही तो शराबियों ने बदसलूकी की। थोड़ी देर बाद वह आबकारी टीम के साथ आए और जबरन अवैध शराब दुकान में रखने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने अजय पाल के परिजन ललित, पुनीत और एक महिला पर हमला बोल दिया।

इस हमले में तीनों को गंभीर चोट आई हैं। शोरशराबा सुनकर गांव वालों के पहुंचने पर आबकारी विभाग के एक दरोगा ने ग्रामीणों को आता देखकर अपनी रिवाल्वर निकाली और गोली मारने की धमकी दी।


इसके बाद टीम बैरंग लौट गई। परिवार के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी राजेश शर्मा का कहना है कि आबकारी टीम मुखबिर की सूचना पर श्यामनगर गांव में दबिश देने गई थी। वहां टीम के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता करते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ की है। इस संबंध में प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही कोतवाली पुलिस को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed