फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Even after months, the files of mutation are gathering dust in the tehsil, anger among the lawyers

Hapur News: महीनों बीतने के बाद भी तहसील में धूल फांक रहीं दाखिल-खारिज की फाइलें, अधिवक्ताओं में रोष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Even after months, the files of mutation are gathering dust in the tehsil, anger among the lawyers
सदर तहसील में तहसीलदार को ज्ञापन देने पहुंचे बैनामा लेखक। संवाद
हापुड़। तहसील में जमीनों के दाखिल-खारिज (नामांतरण) के मामले पिछले कई महीनों से अटके हुए हैं। यह फाइलें तहसील के कार्यालय में धूल फांक रही हैं। तमाम शिकायतों के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे नाराज अधिवक्ता और बैनामा लेखक बृहस्पतिवार को तहसीलदार राहुल चौधरी के कार्यालय पहुंचे और घेराव किया। तहसीलदार ने जल्द सभी मामलों के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


तहसील संघ समिति के अध्यक्ष उदय सिंह जयंत ने कहा कि बड़ी संख्या में महीनों से दाखिल-खारिज के मामलों का निस्तारण नहीं हो रहा है, जबकि आवेदन करने के 45 दिनों के भीतर गैर विवादित दाखिल-खारिज के मामलों का निस्तारण करना आवश्यक है। इसके बाद भी आवेदनों का निस्तारण नहीं हो रहा है, जो खुलेआम शासनादेशों का उल्लंघन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान और अन्य लोग अपनी जमीनों के बैनामे इन्हीं लोगों के माध्यम से कराते हैं। इसके बाद तहसील से नामांतरण के लिए आवेदन किया जाता है, लेकिन आवेदन के बाद अधिकारी और कर्मचारी मिलकर फाइलों को दबा लेते हैं। इस कारण समय से फाइलों का निस्तारण नहीं हो रहा है। इससे किसानों और अन्य निजी भूमि के स्वामियों में भी भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को कई कार्यों के लिए भूमि का नामांतरण कराना होता है। इसके बाद भी अधिकारी व कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कारण भूमि स्वामियों को बहुत अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। ज्ञापन देने वालों में जावेद अहमद, रामदत्त, सतीश चौधरी, अशोक भारतीय, इमरान, नवीन, रोहन आदि मौजूद रहे।


मामले में तहसीलदार राहुल चौधरी का कहना है कि बैनामा लेखक और अधिवक्ता एकत्र होकर मिलने आए थे। एसआईआर में सभी कर्मचारियों की ड्यूटी लगी होने के कारण फाइलें लंबित थीं। दो सप्ताह के अंदर सभी फाइलों का निस्तारण कर दिया जाएगा। बैनामा लेखक और अधिवक्ताओं ने लिखित में कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed