फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Even after four days, no trace of the missing woman was found, family members surrounded the police station

Hapur News: चार दिन बाद भी नहीं लगा लापता महिला का सुराग, परिजनों ने घेरा थाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Even after four days, no trace of the missing woman was found, family members surrounded the police station
मोदीनगर। नगर के गांव सीकरी खुर्द से चार दिन पूर्व लापता हुई महिला के परिजनों ने रविवार को मोदीनगर थाने का घेराव किया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा जमकर नारेबाजी की और थाने पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस में तीखी नोकझोंक भी हुई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

प्रदीप नागर की पत्नी चेतना (37) बीते 30 अक्तूबर को बच्चों की यूनिफॉर्म लेने की बात कह घर से गई थी मगर लौटी नहीं। परिजनों ने चेतना को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। प्रदीप की तहरीर पर मोदीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। चेतना की मोबाइल की लोकेशन हापुड़ मार्ग स्थित एक जंगल की मिली। परिजनों ने पुलिस के साथ मिलकर खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन

रविवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबली गुर्जर और राहुल गुर्जर के साथ परिजन, महिलाएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित होकर मोदीनगर थाने पहुंचे। आक्रोशित लोगाें ने थाने पर जमकर हंगामा काटा और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसएचओ का घेराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और प्रदर्शनकारियों में खूब झड़प हुई। बबली गुर्जर ने बताया कि चेतना का मोबाइल ऑन है। आरोप लगाया कि चेतना के मोबाइल की लोकेशन जंगल में मिल रही है उसके बाद भी पुलिस लापरवाही बरत रही है। परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। एसएचओ ने आक्रोशित लोगों ने किसी तरह शांत कराया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि महिला की बरामदगी के लिए टीमें लगी हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed