{"_id":"6702d9831e0deb3ffb07d604","slug":"encounter-between-police-and-bike-riding-miscreants-one-miscreant-got-injured-after-being-shot-in-the-leg-hapur-news-c-135-1-hpr1001-115671-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुलिस व बाइक सवार बदमाशों की मुठभेड़, एक बदमाश पैर में गोली लगने से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुलिस व बाइक सवार बदमाशों की मुठभेड़, एक बदमाश पैर में गोली लगने से हुआ घायल
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश। स्रोत पुलिस।
धौलाना। थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एक बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के कब्जे से 19 सितंबर की रात में थाना हाफिजपुर के गांव मीरपुर माजरा भटियाना निवासी सेवानिवृत्त दरोगा विरेंद्र सिहं के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की हुई दोनाली बंदूक, घटना में प्रयुक्त बाइक व अवैध असलाह बरामद किया है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ रविवार की रात लगभग आठ बजे निधावली नहर पटरी पर चेकिंग कर रहे थे। बाइक पर दो युवकों को आते देख पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देख बाइक सवार दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस के पीछा करने पर एक बदमाश ने दोनाली बंदूक से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट बाल-बााल बच गए।
इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि घायल बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। आरोपी बदमाश की पहचाान रिजवान निवासी गांव सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर के रूप में हुई है। सीओ ने बताया कि आरोपी बदमाश रिजवान ने अपने फरार साथी के साथ मिलकर 19 सितंबर की रात में थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मीरपुर माजरा भटियाना निवासी सेवानिवृत्त दरोगा विरेंद्र सिंह के बंद मकान का ताला तोडकऱ अलमारी में रखी दोनाली बंदूक, 2.50 लाख रुपये की नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया था।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि आरोपी बदमाश रिजवान पर जिला हापुड़ सहित अन्य जिलों में 24 मुकदमें दर्ज है। बदमाश के दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।