{"_id":"5839d8544f1c1b242413e2be","slug":"encompass-workers-party-quote-nothing-to-do","type":"story","status":"publish","title_hn":" कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, पार्टी बोली- कोई लेनादेना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, पार्टी बोली- कोई लेनादेना नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 27 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
धरना
- फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, जिलाध्यक्ष ने इस प्रदर्शन को कार्यकर्ताओं का निजी कार्यक्रम बताते हुए पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
नगर पालिका में आयोजित धरने में सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल आजाद ने कहा कि केंद्र सरकार के बिना किसी तैयारी के नोटबंदी से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने नोटबंदी के दौरान हुई मृत्यु के लिए प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष इकबार कुरैशी, मोबीर कस्सार, मुकेश कुमार, इकबाल, रवि, कमाल मंसूरी, महरखान मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर ने इस धरने को पार्टी की नीतियों से अलग बताया है। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि इससे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है।
यह कुछ लोगों का निजी कार्यक्रम था। हाईकमान से इस संबंध में कोई आदेश नहीं थे।