{"_id":"5941406f4f1c1b6e178b4594","slug":"eleven-hours-of-electric-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीड में फाल्ट से 11 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीड में फाल्ट से 11 घंटे गुल रही बिजली
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 14 Jun 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीनगर मोहल्ले में ट्रांसफार्मर की लीड में फाल्ट से सैकड़ों घरों की आपूर्ति 11 घंटे तक बाधित रही। रातभर भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे, रोजेदारों को खासी दिक्कतें हुईं। बार-बार सूचना देने के बाद भी बिजली कर्मियों ने फॉल्ट ठीक नहीं किया। बुधवार सुबह करीब 10 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
अलीनगर को बिजली आपूर्ति दिल्ली रोड बिजलीघर से दी जाती है। मोहल्ले में लगे 250 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर की लीड में मंगलवार रात करीब 12 बजे फाल्ट हो गया था। इससे मोहल्ले के सैकड़ों घरों की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन
मुस्लिम बाहुल्य इलाका होने के कारण बिजली किल्लत से रोजेदारों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम कर्मियों को सूचना दिए जाने के बावजूद कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। पूरी रात लोगों को भीषण गर्मी में मच्छरों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
सुबह उठने पर भी बिजली नहीं मिलने से उन्हें पानी किल्लत से जूझना पड़ा। आश्चर्य की बात यह है कि इस फाल्ट को दुरुस्त करने में कर्मियों ने 11 घंटे का समय लिया, जबकि यह कार्य बमुश्किल आधे घंटे में किया जा सकता था।
अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि फॉल्ट को दुरुस्त करने में इतना समय लिया जाना उचित नहीं है। इस मामले की वह जांच कराएंगे। दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।