फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Electricity bill counter will remain in third eye.

अब तीसरी आंख की जद में रहेंगे बिजली बिल के काउंटर

Thu, 22 Jun 2017 09:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 22 Jun 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
Electricity bill counter will remain in third eye.
बिजली बिल काउंटर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली रोड स्थित बिजली निगम के बिल काउंटर पर लूट की घटना के बाद अब अफसर चेत गए हैं। आनन फानन में अतरपुरा बिजलीघर पर बने बिल काउंटरों समेत मुख्य कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं।

विज्ञापन


अधिशासी अभियंता के कार्यालय में स्क्रीन लगी है, वहां से वह समस्त कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नजर रखेंगे। डिवीजन क्षेत्र के अन्य कांउटरों पर भी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सोमवार को दिल्ली रोड स्थित बिजली निगम के बिल काउंटर से तीन बदमाशों ने लाखों रुपये का कैश लूट लिया था। काउंटर पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस घटना के बाद निगम अफसरों ने काउंटरों की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अतरपुरा बिजलीघर परिसर में बने दोनों बिजली काउंटर समेत मुख्य कार्यालयों को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया है। काउंटरों पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही कर्मचारियों को भी गेट बंद रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

सभी कैमरों का दृश्य देखने के लिए स्क्रीन अधिशासी अभियंता के कार्यालय में लगाई गई है। अधिशासी अभियंता अब खुद ही काउंटर सहित कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की कार्य प्रणाली पर नजर रख रहे हैं।


अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि भविष्य में इस तरह की कोई घटना न हो, इस उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। काउंटर पर तैनात कर्मचारियों को भी सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed