फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Electrical connections fourth Hapur.

बिजली कनेक्शन देने में पश्चिमांचल में चौथे पायदान पर हापुड़

Mon, 17 Oct 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 17 Oct 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
Electrical connections fourth Hapur.
बिजली का मीटर - फोटो : Demo Pic

नए कनेक्शन देने की पहल में हापुड़ ने पश्चिमांचल में चौथा पायदान हासिल कर लिया है। लाइन लॉस कम करने और राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए पावर कारपोरेशन ने यह अभियान शुरू किया गया था। पहले स्थान पर शामली, दूसरे पर खुर्जा ओर तीसरे पर मुजफ्फरनगर हैं।

विज्ञापन


इस उपलब्धि पर मुख्य अभियंता ने स्थानीय अधिकारियों को बधाई दी है। हापुड़ डिवीजन में करीब 40 हजार उपभोक्ता ही ऐसे हैं जो कनेक्शन लेकर बिजली का उपभोग करते हैं। इस डिवीजन में करीब 25 फीसदी तक लाइन लॉस रिकॉर्ड में बना हुआ है।
विज्ञापन


इस समस्या से उबरने के लिए शासन की ओर से अधिक से अधिक संख्या में बिजली के नए कनेक्शन देने के निर्देश दिए गए थे। सितंबर महीने में हापुड़ को मुख्यालय से 968 नए कनेक्शन देने का लक्ष्य मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए अफसरों ने बिजलीघरों पर मेगा कैंप, देहात और शहर में कैंप लगाकर कनेक्शन दिए। सितंबर महीने में अफसरों ने 968 के सापेक्ष 1231 नए कनेक्शन दिए।

मुख्य अभियंता की समीक्षा रिपोर्ट में हापुड़ को पश्चिमांचल में चौथा स्थान मिला। पहले स्थान पर शामली, दूसरे स्थान पर खुर्जा ओर तीसरे स्थान पर मुजफ्फरनगर को रखा गया है। जिले के निगम अफसरों की उपलब्धि पर मुख्य अभियंता एसके गुप्ता ने उन्हें बधाई दी है।

इससे अफसरों में भी उत्साह है।  इसी क्रम में सोमवार को उबारपुर बिजलीघर से जुड़े आधा दर्जन गांवों में कैंप लगाकर 510 कनेक्शन दिए गए और 1.50 लाख रुपये राजस्व वसूला गया। साथ ही 8.76 लाख की बकाएदारी वाले 75 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए।


अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने बताया कि उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष अधिक कनेक्शन दिए हैं। भविष्य में भी उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन दिए जाते रहेंगे। हापुड़ को पश्चिमांचल में पहला स्थान दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed