{"_id":"64b820733c033c7900099e39","slug":"election-of-management-committee-stuck-in-six-colleges-hapur-news-c-135-1-hpr1001-1231-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: छह कॉलेजों में अटका प्रबंध समिति का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: छह कॉलेजों में अटका प्रबंध समिति का चुनाव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़।
जिले के छह इंटर कॉलेजों में प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर रस्साकसी चल रही है। 11 महीने पहले चुनाव अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं। लेकिन कई कॉलेजों में सदस्यता सूची का सत्यापन नहीं होने के कारण चुनाव अधिकारी फंसने से बच रहे हैं।
श्री जैन कन्या पाठशाला में अब तक तीन चुनाव अधिकारी बदले जा चुके हैं। आठ अगस्त 2022 को चुनाव अधिकारी नियुक्त हुए थे। इसमें सिर्फ छपकौली के नव भारत उच्चतर माध्यमिक स्कूल में ही चुनाव हुआ है। लेकिन इस चुनाव पर भी सवाल उठ रहे हैं। चर्चा है कि यहां प्रबंध समिति का चुनाव स्कूल में न कराकर कहीं बाहर कराया गया। बहरहाल, अन्य स्कूलों के चुनाव पर भी संकट हैं। श्रीजैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में सबसे पहले चुनाव अधिकारी बने रामवीर सिंह पुंडीर ने बताया कि सदस्यता सूची का सत्यापन नहीं हो सका था। इस संबंध में डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स सोसायटीज एवं चिट्स विकास विहार मेरठ में आवेदन कर, सत्यापन सूची मांगी गई, जो वहां से भी नहीं मिली।
उन्होंने बताया कि बिना जानकारी दिए ही उन्हें चुनाव अधिकारी से हटा दिया। इसके बाद जय सिंह यादव को चुनाव अधिकारी बनाया, लेकिन दस महीने में वह भी चुनाव नहीं करा सके। ऐसे में बता दें कि सदस्यता सूची का सत्यापन हुए बगैर कोई चुनाव अधिकारी अपनी गर्दन नहीं फंसाना चाहता। अब डीआईओएस ने राजेश यादव को चुनाव अधिकारी बनाया है। उनसे वार्ता करने पर उन्होंने बताया कि सदस्यता सूची की जानकारी नहीं है, उन्हें तो व्हाट्स एप के जरिए ही पता चला है कि उन्हें चुनाव अधिकारी बना दिया गया है। इसके अलावा जनता इंटर कॉलेज गढ़, सर्व हितैषी इंटर कॉलेज भदस्याना, कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवादा, श्री तिलक राम त्यागी इंटर कॉलेज जनुपूरा, जनहित इंटर कॉलेज श्यामपुर जट्ट में भी प्रबंध समिति का चुनाव नहीं हो सका है।
विज्ञापन
डीआईओएस पीके उपाध्याय ने कहा कि जिन कॉलेजों में प्रबंध समिति प्रभाव में नहीं है, वहां चुनाव कराए जाने हैं। लेकिन कई तकनीकी समस्याएं भी आ रही हैं। जिन्हें दूर कर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।