{"_id":"66afbfef03a1d9b64d070e76","slug":"election-for-the-post-of-head-will-be-held-in-raghunathpur-tomorrow-hapur-news-c-138-1-pkw1001-103660-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रघुनाथपुर में कल होगा प्रधान पद के लिए चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रघुनाथपुर में कल होगा प्रधान पद के लिए चुनाव
विज्ञापन
पिलखुवा। विकास खंड हापुड़ क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में कल यानी मंगलवार को प्रधान पद के लिए मतदान होगा। रविवार को एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव, सीओ पिलखुवा स्तुति सिंह और एसएचओ प्रभाकर कैन्तुरा ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और सुरक्षा की व्यवस्था परखी।
रघुनाथपुर की ग्राम प्रधान का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। एक साल पहले निजी कारणों के चलते ग्राम प्रधान ज्योति सिंह ने पद से इस्तीफा दें दिया था। जिसके चलते मंगलवार को दोबारा ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव होना है। इसके लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने तैयारी पूर्ण कर ली है। एसडीएम और सीओ ने रविवार को मतदान केंद्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों से वार्ता की।
एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव ने कहा कि मतदान केंद्र पर आज यानी सोमवार को पोलिंग पार्टी पहुंच जाएगी। मंगलवार को ग्राम प्रधान पद के लिए ग्रामीण मतदान होगा। रविवार को मतदान केंद्र का निरीक्षण कर पोलिंग पार्टी के ठहरने एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संवाद