फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Elderly man dies after falling into an open drain in hapur

पेशाब कर रहा बुजुर्ग नाले में गिरा: परिवार बोला- रात घर में सोए थे बाबू जी; सुबह कीचड़ से सनी मिली लाश

Fri, 27 Feb 2026 09:22 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़।
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 27 Feb 2026 09:22 PM IST
सार

नाले में बुजुर्ग की खबर का पता चलते ही आस-पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और रोष प्रकट किया। इसके बाद शव का शाम के समय ब्रजघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
Elderly man dies after falling into an open drain in hapur
नाले में मिली बुजुर्ग की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित मोहल्ला तगासराय गुली में खुले नाले में गिरने से बुजुर्ग पूरन सैनी (65) की मौत हो गई। बुजुर्ग गुरुवार रात से लापता थे और बीमार थे। आशंका है कि रात में किसी समय लघुशंका के कारण वे यहां पहुंचे होंगे और इसके बाद इसमें गिरने से उनकी मौत हो गई। सुबह परिजनों में नाले में तलाश किया तो उनका शव बरामद हुआ। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

कई दिन से बीमार थे पूरन सैनी
तगासराय गुली निवासी पूरन सैनी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे यहां सड़क किनारे अपने मकान में रहते थे। पूरन सब्जी बेचने का कार्य करते थे। जबकि उनका बेटा बंटी हलवाई का काम करता है। गुरुवार की रात पूरन सैनी घर में ही सो रहे थे, लेकिन सुबह परिजनों की आंख खुली तो वे अपने बिस्तर पर नहीं थे। किसी अनहोनी की आशंका से परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद लोगों में गुस्सा
इसके बाद परिजनों ने नाले में गिरने की आशंका को देखते हुए खोज बीन शुरू की तो उनका शव नाले से बरामद हुआ। नाले में बुजुर्ग की खबर का पता चलते ही आस-पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और रोष प्रकट किया। इसके बाद शव का शाम के समय ब्रजघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस संबंध में फिलहाल परिवार के किसी सदस्य ने किसी अधिकारी से शिकायत नहीं की है, लेकिन मोहल्ले के लोगों में इस घटना के बाद से रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि लगातार खुले नालों में गिरकर लोगों की मौतें हुई हैं, लेकिन इसके बाद भी नगर पालिका के अधिकारियों की आंखें नहीं खुल रही हैं। इस दिशा में अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

विज्ञापन

अधिकारी बोले- बजट नहीं हुआ पास
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। हालांकि नालों को पाटने के लिए करीब 30 करोड़ का प्रस्ताव भेजा हुआ है, लेकिन बजट स्वीकृत न होने के कारण अभी यह कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसके लिए शासन को एक बार फिर रिमांइडर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed