{"_id":"6357b8832bfab8054c107968","slug":"elderly-dead-body-found-under-suspicious-circumstances-in-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: चारपाई पर मिला बुजुर्ग का शव, बेटा परिवार समेत फरार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: चारपाई पर मिला बुजुर्ग का शव, बेटा परिवार समेत फरार, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 25 Oct 2022 03:51 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 25 Oct 2022 03:51 PM IST
सार
सोमवार सुबह बुजुर्ग का शव चारपाई पर पड़ा मिला। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने उसके एक बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीरबाउद्दीन कोठी गेट स्थित एक मकान में सोमवार सुबह बुजुर्ग का शव चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने एक बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी परिवार के साथ अपने हिस्से के मकान पर ताला लगातार फरार हो गया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मोहल्ला पीरबाउद्दीन कोठी गेट निवासी बाबूराम सैनी (80) की पत्नी रामोदेवी का करीब छह वर्ष पहले देहांत हो गया था। मकान के अलग-अलग हिस्सों में उनके पुत्र हरीश, छत्रपाल, मनोज और भोपाल रहते हैं। जबकि दोनों पुत्री लता और गुड्डी की शादी हो चुकी है। वर्तमान में वह छत्रपाल के पास एक कमरे में रहते थे। सोमवार सुबह बाबूराम सैनी उठकर अपने कमरे बाहर नहीं आए तो छत्रपाल ने अपने बच्चों को उन्हें उठाने के लिए भेजा। बच्चों ने जाकर देखा तो बाबूराम चारपाई पर पड़े थे। बच्चों की चींख सुनकर छत्रपाल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बुजुर्ग के प्राण पखेरू उड़ चुके थे।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और शव की जांच की। बुजुर्ग की बेटी पिलखुवा निवासी लता और उसका बेटा भी मौके पर पहुंच गए। बुजुर्ग के नाती लवीश ने बताया कि संपत्ति के बंटवारे को लेकर मामाओं के बीच विवाद चला आ रहा था। उसके एक मामा ने ही उसके नाना की हत्या की और वह अपनी पत्नी, दो बेटे और पुत्र वधुओं के साथ अपने हिस्से के मकान का ताला लगाकर फरार है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई। शव पर चोट आदि के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन