{"_id":"58e66d9a4f1c1b4c3e5b7c56","slug":"eight-villages-light-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुल रही आठ गांवों की बिजली, पानी को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुल रही आठ गांवों की बिजली, पानी को तरसे
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Thu, 06 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
पॉवर कट
- फोटो : अमर उजाला
बाबूगढ़ बिजलीघर की क्षमता वृद्धि के चलते बृहस्पतिवार को पूरे दिन आठ गांवों की बिजली गुल रही। ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पानी किल्लत से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
वर्तमान में बाबूगढ़ बिजलीघर की क्षमता 18 एमबीए है।
इस बिजलीघर से श्यामपुर, मलकपुर, ददायरा, बिगास, बाबूगढ़ छावनी, ततारपुर, बछलौता, बागड़पुर आदि गांव जुड़े हैं। इन गांवों में बिजली की अधिक खपत होने के कारण पावर हाउस में अक्सर ओवरलोडिंग की समस्या रहती थी। बृहस्पतिवार को बिजलीघर की क्षमता 18 से 20 एमबीए के लिए काम चला।
विज्ञापन
जिससे लोगों को गर्मी और पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि पावर हाउस की क्षमता वृद्धि से ग्रामीणों को भरपूर बिजली मिलेगी। फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि भविष्य में बिजलीघर पर ओवर लोडिंग की समस्या से ग्रामीणों को परेशानी न हो, इसलिए क्षमता वृद्धि का कार्य किया गया।