{"_id":"644ea8e36ef570baaa06e2d6","slug":"eight-power-plants-remained-closed-overnight-due-to-rain-hapur-news-c-30-1-94036-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बारिश से रातभर बंद रहे आठ बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बारिश से रातभर बंद रहे आठ बिजलीघर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़।
शनिवार रात झमाझम बारिश और आंधी ने शहर, देहात की बिजली ठप कर दी। देहात को सप्लाई देने वाले आठ बिजलीघर रातभर बंद रहे, इससे 70 गांवों में ब्लैक आउट हो गया। शहर के मोहल्ला आवास विकास में तीन घंटे सप्लाई प्रभावित रही, 20 से अधिक अन्य मोहल्लों में भी बिजली का संकट झेलना पड़ा। धीरखेड़ा के आस पास पांच पोल टूटे, दोपहर दो बजे तक सप्लाई सामान्य हो सकी।
रात करीब दो बजे तेज बारिश और आंधी चलने लगी। इससे लाइन में जगह जगह ट्रिपिंग शुरू हो गई। मोदीनगर रोड स्थित 132केवी बिजलीघर के लिए आ रही लाइन में ट्याला के पास फाल्ट हो गया। इस बिजलीघर से जुड़े चार बिजलीघर ठप हो गए। रातभर लाइन पर काम शुरू नहीं हो सका, सुबह होने पर वैकल्पिक तरीके से बिजलीघरों को चालू कराया गया। इसके अलावा 38 से अधिक स्थानों पर इंसूलेटर फाल्ट हो गए।
हापुड़ डिवीजन क्षेत्र के विभिन्न बिजलीघरों से जुड़ी लाइन पर पांच से अधिक पोल क्षतिग्रस्त हुए। जिसके चलते बिजली व्यवस्था को सुचारू कराना मुश्किल हुआ। अतराड़ा और प्रीत विहार से जुड़े इलाकों में 12 घंटे तक सप्लाई बाधित रही। जबकि अन्य छह बिजलीघरों की सप्लाई दोपहर एक बजे सुचारू करा दी गई।
विज्ञापन
इन बिजलीघरों की आपूर्ति रही प्रभावित
देहात अंचल के मोदीनगर रोड, जसरूपनगर, धीरखेड़ा, कैली, अतराड़ा, पटना मुरादपुर, लालपुर बिजलीघर की सप्लाई रातभर ठप रही। इसके अलावा रात में शहरी क्षेत्र के दिल्ली रोड और अतरपुरा बिजलीघर भी प्रभावित रहे।
इन गांवों में आपूर्ति हुई प्रभावित
मलकपुर, श्यामपुर, ततारपुर, सीतादेई, घुंघराला, जसरूपनगर, बाबूगढ़, बछलौता, उपैड़ा, छपकौली, लुखराड़ा, सरावा, चमरी, हाफिजपुर, हरसिंहपुर, भटियाना, मोरपुर, रामपुर, चितौली, अकड़ोली, सादिकपुर, नवादा, उबारपुर, घुंघराला, सलाई, कांकर, कुराना, मोड़ी, मीरपुर, महमदपुरर, हुमांयुपुर, सांवई, दोयमी, धनौरा, वझीलपुर, खडखड़़ी, पूठा हुसेनपुर, सबली, कांवी, रामपुर, चितौली, सादिकपुर, अकड़ौली, बड़ोदा सिहानी, बदनौली, दस्तोई, असौड़ा, धीरखेड़ा, कैली, पांची, कूड़ी, कबट्टा, दादरी, नया गांव, खासपुर आदि गांवों की सप्लाई रातभर बंद रही।