फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ed raid in monad university

Hapur News: ईडी ने दूसरे दिन भी मोनाड विश्वविद्यालय में खंगाले दस्तावेज

Fri, 07 Nov 2025 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 07 Nov 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
ed raid in monad university
पिलखुवा। फर्जी मार्कशीट व अन्य शैक्षिक दस्तावेज बनाने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम शुक्रवार को फिर से पिलखुवा के अनवरपुर स्थित मोनाड विश्वविद्यालय पहुंची। सुबह से शाम तक टीम की कार्रवाई जारी रही। इस दौरान विश्वविद्यालय के स्टाफ के अलावा किसी को अंदर आने जाने की अनुमति नहीं दी गई। मुख्य गेट पर ही सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने 17 मई 2025 को फर्जी मार्कशीट बनाए जाने के मामले में मोनाड विश्वविद्यालय में छापा मारा था। टीम ने यहां कार्रवाई करते हुए चेयरमैन विजेंद्र सिंह हुड्डा, प्रो-चांसलर नितिन कुमार सिंह सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें कर्मचारी सनी कश्यप, कुलदीप, विपुल चौधरी, इमरान और संदीप कुमार भी शामिल थे। आरोप था कि ये सभी कई साल से फर्जी मार्कशीट और डिग्री तैयार करके देश भर में बेचकर करोड़ों रुपये कमा चुके हैं। टीम यहां से कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क और बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त करके ले गई थी। टीम ने यहां सर्वर रूम को भी सील कर दिया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी टीम ने मोनाड विश्वविद्यालय पहुंचकर जांच की थी। इसके साथ अन्य टीमें अर्जुन नगर में विश्वविद्यालय के कर्मचारी सनी कश्यप, रेलवे रोड पर इमरान व स्वर्ग आश्रम रोड पर विपुल चौधरी के घर पर पहुंची और देर शाम तक जांच की। इसके बाद देर शाम टीमें लौट गईं, लेकिन शुक्रवार सुबह दो कारों से एक टीम एक बार फिर मोनाड विश्वविद्यालय पहुंची। यहां पहुंचते ही टीम ने एक बार फिर पूरे परिसर को अपने कब्जे में ले लिया। टीम ने मुख्य गेट व अंदर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए। विश्वविद्यालय के स्टॉफ के अलावा किसी अन्य बाहरी व्यक्ति को अंदर आने जाने की अनुमति नहीं थी। देर शाम तक टीम दस्तावेज खंगालती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंभीरता से हो रही जांच
मोनाड यूनिवर्सिटी के फर्जी डिग्री रैकेट की जांच तेजी से की जा रही है। मुख्य आरोपी बिजेंद्र सिंह हुड्डा को जहां अभी तक जमानत नहीं मिली है। वहीं, एसटीएफ लगातार इससे जुड़े लोगों से पूछताछ कर सुबूत एकत्र कर रही है। एसटीएफ की जांच में चेयरमैन और कर्मचारी अभी तक करोड़ों रुपये की कमाई का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed