{"_id":"57b5bbfb4f1c1ba2506ec2ac","slug":"each-post-offices-will-core-banking-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर डाकघरों में मिलेगी कोर बैकिंग की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर डाकघरों में मिलेगी कोर बैकिंग की सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 18 Aug 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
पोस्ट आफिस का लोगो
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जिले के सभी डाकघरों में जल्द ग्राहकों को कोर बैकिंग की सुविधा मिलने लगेगी। विभाग ने सभी 14 छोटे डाकघरों को केबीएस से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। अब जिले के किसी भी डाकघर में पैसों का लेनदेन ग्राहक कर सकेंगे।
विज्ञापन
जिले में 14 छोटे-बड़े डाकघर मौजूद हैं। केंद्र सरकार ने डाकघरों को हाईटेक बनाने के लिए कोर बैंकिंग सिस्टम को लागू किया था। पहले चरण में जिले के प्रधान डाकघरों में यह सुविधा लागू की है। अब दूसरे चरण में छोटे डाकघरों में सुविधा लागू करने कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
गढ़ रोड नवीन मंडी स्थित डाकघर में कोर बैंकिंग सुविधा को लागू किया जा रहा है। जल्द ही बाकी के डाकघरों में भी यह सुविधा मिलने लगेगी।
बता दें कि सभी डाकघरों में केबीएस सुविधा मिलने से ग्राहकों को भटकना नहीं पड़ेगा। पोस्ट मास्टर रवि प्रकाश का कहना है कि नवीन मंडी स्थित डाकघर में कोर बैंकिंग सुविधा को लागू किया जा रहा है। जल्द ही जिले के छोटे डाकघरों को भी केबीएस सुविधा से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन